चुकंदर का जूस कितने समय पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 17:07

चुकंदर का जूस पीने का सही समय, 5 फायदे और 4 नुकसान- Chukandar Ka Juice Pine Ka Sahi Samay, 5 Fayde Aur 4 Nuksan
By
Rakshita Srivastava
Modified May 03, 2022 18:01 GMT
follow icon Follow Us
चुकंदर का जूस पीने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
चुकंदर का जूस पीने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

चुकंदर के जूस (Beetroot juice) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर पोषक तत्वों का भंडार होता है, इसलिए चुकंदर के जूस का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। चुकंदर में सबसे अधिक मात्रा आयरन की पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होती है। साथ ही चुकंदर में पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन बी 1, विटामिन बी 2, विटामिन बी 6 जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन चुकंदर का जूस आपके स्वास्थ्य के लिए तभी फायदेमंद साबित होता है, जब आप उसका सही समय पर सेवन करते हैं। आइए जानते हैं चुकंदर का जूस पीने का सही समय क्या है।
चुकंदर का जूस पीने का सही समय, 5 फायदे और 4 नुकसान
Next Video

चुकंदर का जूस पीने का सही समय

चुकंदर का जूस पीने का सबसे सही समय सुबह का होता है, क्योंकि सुबह में चुकंदर के जूस का सेवन स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। साथ ही सुबह में चुकंदर का जूस कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। लेकिन किसी भी प्रकार के जूस का सेवन रात में नहीं करना चाहिए, क्योंकि रात में जूस का सेवन स्वास्थ्य को फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचाता है।

चुकंदर का जूस पीने के 5 फायदे

1- चुकंदर का जूस कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि चुकंदर में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करते हैं।

2- चुकंदर का सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर के जूस का सेवन करने से मासिक धर्म के समय होने वाली कठिनाइयां कम होती है।

3- चुकंदर के जूस का सेवन हीमोग्लोबिन (hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है, क्योंकि चुकंदर में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, और आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

4- चुकंदर के जूस का सेवन करने से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। इसलिए अगर आप नियमित रूप से चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे याददाश्त (Memory) तेज होती है।

5- चुकंदर का जूस वजन (weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि चुकंदर में कैलोरी की काफी कम मात्रा पाई जाती है, इसलिए जिन लोगों को वजन कम करना हो, उनको चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए।

चुकंदर का जूस पीने के 4 नुकसान

1- चुकंदर के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी बीमारी हो सकती है।

2- चुकंदर के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से बेटुरिया की समस्या हो सकती है।

3- जिन लोगों को चुकंदर से एलर्जी (Allergy) होती है, उनको चुकंदर के जूस का सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

4- गर्भवती महिलाओं के लिए चुकंदर का जूस लाभदायक साबित होता है, लेकिन अधिक मात्रा में सेवन उनके स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है, इसलिए बिना डॉक्टर से सलाह लिए सेवन नहीं करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info